बीकानेर.
जिले के लूणकरणसर थाना अंतर्गत बिंझरवाली में रविवार दोपहर एक किसान के घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान छप्पर में दो पशु बंधे हुए थे, जिस कारण वो भाग नहीं पाए और जिंदा ही जल गए। पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को काबू किया।
जानकारी के अनुसार बिंझरवाली निवासी घनश्याम पुत्र किशनाराम ब्राह्मण दोपहर को तेज धूप के कारण अपने पशुओं को छप्पर में बांध कर घर चले गए थे। अचानक कुछ देर बाद ही छप्पर में आग लग गई। जिससे छप्पर में बंधी दो गाय, पास में रखा हुआ चारा आग की चपेट में आ गया। जलने से पशुओं की मौत हो गई। आग की सूचना पर तहसीलदार बाबूलाल रेंगर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर किसान की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

More Stories
योगी सरकार के सुशासन को राष्ट्रीय पहचान, IIPA की यूपी शाखा को सम्मान
अब तीन साल से ज्यादा एक ही थाना-चौकी पर नहीं रह पाएंगे पुलिसकर्मी, पूरे प्रदेश से मांगा गया है ब्योरा
योगी सरकार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन उत्पीड़न में फंसे 24 बच्चों का रेस्क्यू