बिलासपुर.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। आरआई सन्तोष देवांगन प्रार्थी से जमीन से संबंधित काम के बदले रिश्वत मांग रहे थे। एसीबी ने तहसील परिसर में पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दरअसल, तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी प्रवीण कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर के कार्यालय में शिकायत की थी कि ग्राम तोरवा में उसकी जो भूमि स्थित है।
उसके सीमांकन कार्य के लिए उसने नियम अनुसार आवेदन प्रस्तुत किया था। इस कार्य के लिए उसने जूना बिलासपुर के संतोष कुमार देवांगन राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया तो उसने सीमांकन के लिए 2.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की और एक लाख पहले किस्त से लेकर आज 17 मई को बुलाया था। लेकिन प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था। इस दौरान सत्यापन किया गया तो शिकायत सहीं पाई गई। जिसके बाद ट्रैप आयोजित कर राजस्व निरिक्षक संतोष कुमार देवांगन को तहसील परिसर बिलासपुर में प्रार्थी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है।

More Stories
CG भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2028 विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
CG में डॉक्टरों को बड़ी राहत के संकेत! UG बॉन्ड खत्म, PG में एक साल बॉन्ड पर बनी सहमति
राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, डेका बोले- सेवा भाव और संवेदनशीलता से निभाएं जिम्मेदारी