काबुल
अफगानिस्तान (Afghanistan) में लंबे समय से आपराधिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है और तालिबान (Taliban) के शासन में आने के बाद से तो स्थिति में सुधार की उम्मीद भी खत्म हो गई। समय-समय पर अफगानिस्तान में आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं। शुक्रवार, 17 मई की रात को भी ऐसा ही हुआ। शुक्रवार को अफगानिस्तान में भीषण गोलीबारी हुई। यह घटना अफगानिस्तान के बामियान (Bamiyan) शहर में हुई जब कुछ लोगों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी।
3 स्पैनिश पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत
अफगानिस्तान के बामियान शहर में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 स्पेन (Spain) के पर्यटक थे और एक अफगान नागरिक।
स्पेन के मंत्रालय ने की पुष्टि
स्पेन के मंत्रालय ने भी शुक्रवार को अफगानिस्तान के बामियान शहर में हुई गोलीबारी में मारे गए 4 लोगों में से 3 के स्पैनिश नागरिक होने की पुष्टि की।
7 लोग घायल
अफगानिस्तान के बामियान शहर में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी में 7 लोग घायल हो गए। घायलों में से 4 विदेशी पर्यटक थे और 3 अफगान नागरिक। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
4 संदिग्ध गिरफ्तार
इस मामले में 4 संदिग्धों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच भी शुरू हो गई है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

More Stories
14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाने का दावा, ईरान ने दुबई को घोस्ट टाउन बना दिया! ‘सबसे सुरक्षित’ शहर छोड़ भागे अमीर
तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना हुए 84 ईरानी नाविकों के शव, शिया देश ने बदला लेने की ली कसम
ईरान युद्ध: अमेरिका ने मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का किया आदेश