भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी लोक सेवकों को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में देश की प्रगति, विकास और जन-कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी लोक सेवकों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में नामित किया गया था। विकास में सार्वजनिक सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

More Stories
दमोह जिला अस्पताल में बवाल, जेल प्रहरी की वर्दी फाड़ने की कोशिश; वीडियो वायरल, जांच शुरू
MP में ग्वालियर हाईकोर्ट बेंच का बड़ा फैसला: शिवपुरी में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती विज्ञापन रद्द, अफसरों पर जुर्माना
इंदौर अग्निकांड में पीड़ित परिवार से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, बोले- हम आपके साथ हैं, छलका दर्द