जोधपुर.
जोधपुर के घोड़ों के चौक में मंगलवार को जयपुर और दिल्ली से आई डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने रेड डाली। यहां डीआरआई ने दो ज्वेलरी शोरूम को सीज किया है। शाम 4 बजे दिल्ली से आई टीमों ने यहां रेड डाली। डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि डीआरआई ने हमसे 10 लोगों का जाब्ता मांगा था, वो लाइन से उपलब्ध करवा दिया गया।
किस बारे में पूछताछ की जा रही है इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल डीआरआई की ओर से रेड के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में तस्करी का सोना पकड़ा गया उसके तार जोधपुर के घोड़ों के चौक स्थित सुदर्शन ज्वेलर्स से जुड़े होने की बात सामने आई हैं। इसके चलते डीआरआई की टीम पूछताछ के लिए जोधपुर आई है। बताया जा रहा है कि सुदर्शन ज्वेलर्स के मालिक ओम प्रकाश रेड के समय शोरूम में मौजूद नहीं थे। डीआरआई की टीम ने ओम प्रकाश की सुदर्शन ज्वेलर्स और सुकृति ज्वेलर्स को सीज किया है।

More Stories
‘सपा पार्टी नहीं, परिवार का समूह’, कपिलदेव अग्रवाल का हमला
सपा PDA के नाम पर पिछड़ों को गुमराह कर रही: अनिल राजभर
धान खरीद में योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में 152% अधिक किसानों को मिला लाभ