जयपुर
आरएसी तीसरी बटालियन बीकानेर की कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 परीक्षा के पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा का आयोजन 9 दिसम्बर को सुबह 5 बजे से स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर रोड़ बीकानेर में किया जाएगा।
तीसरी बटालियन आरएसी बीकानेर के कमाण्डेंट ने बताया कि परीक्षा के पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र https://recruitment2.rajasthan.gov.in/ वेबसाइट से डाउनलोड कर विज्ञप्ति के अनुसार मूल प्रमाण पत्रों व उनकी स्व-प्रमाणित प्रति और राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य प्रमाण पत्र के साथ शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

More Stories
पटना में 5 दिन लगेगा बिहार का सबसे बड़ा रोजगार मेला, 80 कंपनियां देंगी 20 हजार नौकरियां
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन