रायपुर,
प्रदेश में धान खरीदी अब लय में आ गई है। लगभग सभी उपार्जन केन्द्र खुल गए हैं। किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने आने लगे हैं। इस बीच कोचिया और दलालनुमा व्यापारी भी अनुचित लाभ के लिए धान खपाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए के लिए कड़ी कार्रवाई ki जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के चकरभाठा में व्यापारी सुरेश पंजवानी धान वाला के कब्जे से अवैध रूप से रखे हुए 75 कट्टी धान जब्त किया गया।
जब्त किए धान की मात्रा लगभग 30 क्विंटल है। सरकारी कीमत 1 लाख से ऊपर का है। धान का कोई हिसाब और दस्तावेज व्यापारी जांच टीम को नहीं दे पाया। इसे सांठगांठ करके किसी सोसाइटी में खपाने की आशंका थी, इसके पहले ही बरामद कर लिया गया। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में तहसीलदार बोदरी, खाद्य निरीक्षक और मंडी के कर्मचारी शामिल थे।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिक सील, दवाइयां जब्त
वन्यजीव हत्या का सनसनीखेज मामला: डिप्टी रेंजर पर शिकारियों से मिलीभगत का आरोप, बाघ-तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार
अबूझमाड़ के कारकाबेड़ा में शिक्षा की नई शुरुआत: पहली बार गूंजी स्कूल की घंटी