जयपुर
जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। पानी गरो के मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट अचानक धंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत होने के अलावा मलबे में 5 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत दल जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

More Stories
बाबा विश्वनाथ व मां गंगा ने पीएम मोदी को दिया गरीबों की पीड़ा समाप्त करने का सामर्थ्यः मुख्यमंत्री
सीएम योगी के नेतृत्व में एयरपोर्ट विकास को मिली रफ्तार, प्रदेश में मजबूत हो रहा नागरिक उड्डयन ढांचा
ग्राम प्रधानों के कार्यकाल खत्म होने से पहले बड़ा खेल, कानपुर की 35 पंचायतों में 38 लाख के भुगतान पर सवाल