अलवर.
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में जयपुर रोड अहिंसा सर्किल के पास जंगल में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बाद में शव की पहचान राकेश गुप्ता निवासी मोहल्ला जगन्नाथ मंदिर के रूप में हुई। शव के पास जहरीली दवा की शीशी भी मिली है। इस कारण सुसाइड का अंदेशा है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार एसी व लाइट से संबंधित काम करने वाला राकेश गुप्ता (40) का सुबह करीब साढ़े 8 बजे शव मिला है। जो एक दिन पहले सुबह घर से निकला था। रात तक घर नहीं आया। देर रात तक परिवार वालों ने उसको ढूंढना चाहा लेकिन कहीं नहीं मिला। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे के समीप अरावली विहार के पुलिसकर्मियों ने परिवार वालों को सूचना दी की राकेश गुप्ता का शव अहिंसा सर्किल के पीछे जंगल में मिला है। उसके पास में एक जहर की शीशी भी पड़ी मिली है। वहीं मोबाइल व बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

More Stories
लखनऊ में योगी ने रवाना की तिरंगा यात्रा, 25 हजार युवाओं ने दिया राष्ट्र प्रथम संदेश
पाकिस्तान में छपे जाली नोटों की यूपी में सप्लाई, एटीएस ने दो तस्करों को पकड़ा
मेरठ में अग्नि-5 थीम वाली कांवड़ बनी आकर्षण, सेना के शौर्य को किया समर्पित