ऑकलैंड
न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडन पार्क में तीसरा मैच सिर्फ 3.4 ओवर के बाद बारिश में धुलने से इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज गुरुवार को 1-0 से जीत ली। क्राइस्टचर्च में हेगली ओवल में पहला मैच भी बारिश में धुल गया था जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच इसी स्थान पर 65 रन से जीता था। बारिश के कारण तीन गेंद के बाद ही खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा। खेल जब 80 मिनट बाद शुरू हुआ तो 14 ओवर प्रति टीम कर दिया गया। न्यूजीलैंड ने 3.1 ओवर और खेले लेकिन बारिश फिर आ गई। तब मेजबान ने एक विकेट पर 38 रन बनाए थे। मैच फिर आठ ओवर का कर दिया गया लेकिन जैसे ही खिलाड़ी उतरने लगे, बारिश फिर शुरू हो गई जिससे मैच रद्द करना पड़ा।

More Stories
968 दिन बाद वनडे में जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड में रचा इतिहास; एजबेस्टन में भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, गौतम गंभीर के करीबी की विदाई लगभग तय
पूर्व MHA अधिकारी का बड़ा दावा, शोएब अख्तर और आसिफ पर लगाए गंभीर आरोप, बयान से मचा बवाल