रायपुर
बड़ा अशोक नगर दुर्गा चौक स्थित बुजुर्ग ठगे यादव के घर में कार घुस गई। यह हादसा सुबह लगभग 08 बजकर 15 बजे की है। एक वेगेनार कार टेलर युवक और साइकिल बनवाने आए युवक को कुचलते हुए घर में घुसी। कार ने बाइक को भी रौंदा।
इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। कार ड्राइवर शराब के नशे में था। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुला कर दोनो घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल भेजा।

More Stories
डिंडौरी में हिट एंड रन से एक की मौत, चार गंभीर; गुस्साई भीड़ ने कार फूंकी
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन और पीडब्लूडी आवासीय परिसर का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं