नई दिल्ली.
कांग्रेस ने रविवार को आगामी ओडिशा विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीदवारों के नामों का चयन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने किया। कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार, देबी प्रसन्न चंद के स्थान पर सुदर्शन दास को जलेश्वर सीट से नामांकित किया गया है।
अक्षय आचार्य नीलगिरि से चुनाव लड़ेंगे जबकि आरती देव की जगह देबाशीष नायक बारी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी ने अथमल्लिक से भी उम्मीदवार बदल दिया है। इसमें अथागढ़ से बिजयानंद चौलिया के स्थान पर हिमांशु चौलिया को, महबूब अहमद खान के स्थान पर सुदर्शन साहू को और पुरी विधानसभा सीट से सुजीत महापात्र के स्थान पर उमा बल्लाव रथ को उम्मीदवार बनाया गया है।

More Stories
देश की हर अदालत में महिला वकीलों के लिए बनेंगे अलग टॉयलेट और बार रूम, जानें क्या है फैसला
सीमा सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: ₹2.12 लाख करोड़ के हथियार खरीदने को मंजूरी, सेना को क्या-क्या मिलेगा?
SIR विवाद पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कहा- फॉर्म-6 में नहीं किया कोई संशोधन