ठाणे (महाराष्ट्र).
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बेकरी चलाने वाले 72 वर्षीय एक व्यक्ति को नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 30 अप्रैल की शाम को हुई जब बच्ची कुछ खरीदारी करने के लिए कल्याण इलाके में स्थित बेकरी की दुकान पर गई थी।
कल्याण के महात्मा फुले चौक (एमएफसी पुलिस) थाने के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और उसे दुकान के अंदर ले गया जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में अपने माता-पिता को बताया तो वह उन्हें मार देगा।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची ने बाद में अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक मई को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
5 राज्यों में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में अधिकारियों के होंगे तबादले
वंदे भारत चेयर कार में मिलीं तकनीकी खामियां, रेलवे बोर्ड ने कपूरथला की कोच फैक्ट्री को दिए सुधार के निर्देश
‘बेईमानी की तो जीवनभर याद रखोगे’, नितिन गडकरी की सख्त चेतावनी से मचा हड़कंप