नोएडा
नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास बनी झुग्गी-बस्ती में रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिसमें 25 झुग्गियां जलकर खाक हो गयीं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार दोपहर को दमकल पुलिस को सूचना मिली कि कुलेसरा गांव में बनी झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि आग 25 झुग्गियों में लगी थी। वहां पर खड़ी एक बस और एक अन्य वाहन को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

More Stories
दिल्ली के कचरे के पहाड़ों पर बड़ा एक्शन, 15 लाख ट्रक कचरा हटाकर 100 एकड़ जमीन खाली
दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा पर नया नियम! 1 सितंबर से पिंक कार्ड जरूरी होने की तैयारी
BJP की टिकट बैठक में मोबाइल पर सख्ती, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का फोन भी कमरे से बाहर; वीडियो वायरल