बेंगलुरू.
गुजरात टाइटंस पर इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में चार विकेट से मिली जीत के नायक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि पिछले कुछ दिन से बीमार होने के कारण उन्हें लगा था कि वह इस मैच में खेल नहीं सकेंगे। सिराज ने पहले स्पैल में ही रिधिमान साहा और शुभमन गिल को आउट करके गुजरात को दबाव में ला दिया था। उन्होंने कहा,‘‘ मैं पिछले कुछ दिन से बीमार था। लगा था कि आज खेल नहीं सकूंगा लेकिन मैं खेलना चाहता था और बहुत खुश हूं कि खेल सका।’’ उन्होंने कहा,‘ सुबह उठा तो लगा कि आराम करना चाहिये, आज नहीं खेल सकूंगा। लेकिन फिर मैने सोचा कि नहीं मुझे खेलना ही है।’’
आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा,‘‘ पिछले दोनों मैचों में प्रदर्शन शानदार रहा। बल्ले और गेंद दोनों से। यहां 180.90 का स्कोर अच्छा रहता।’’ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उनकी टीम अब बाकी मैच जीतने पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा,‘‘ विकेट पर बहुत कुछ निर्भर करता है। पहले कुछ ओवर में ही पता चल जाता है और उसके हिसाब से खेलना होता है। इस विकेट पर 170.80 रन अच्छा स्कोर होता। पावरप्ले में हमारी बल्लेबाजी और उनकी गेंदबाजी निर्णायक रही। हम गलतियों से सबक लेकर आने वाले मैच जीतने की कोशिश करेंगे।’’

More Stories
भारत ने 3-0 की बढ़त के बाद गंवाई टी20 सीरीज की आखिरी जंग, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से हराया
‘मेरा काम सही फैसले लेना, लोकप्रिय नहीं’, गौतम गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को दिया जवाब
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक