राजभवन के ऑडिटोरियम में हुआ गरिमामय आयोजन
भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को राजभवन में सुना। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था राजभवन के सांदीपनि ऑडिटोरियम में की गई थी। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑडिटोरियम की विशाल स्क्रीन पर किया गया।
रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थें। कार्यक्रम में अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती जमुना भिड़े सहित राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
एयर इंडिया पर जिला उपभोक्ता आयोग सख्त, फ्लाइट रद्द करने पर भोपाल के 6 यात्रियों को मिलेंगे ₹96 हजार
इंदौर में स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन, 10 दिन में 1126 बसों की जांच, 163 पर हुई कार्रवाई
उज्जैन महाकाल मंदिर में बड़ा बदलाव, दानदाताओं के सामने होगी सोने-चांदी की शुद्धता की जांच, लगेगी कैरेट मीटर मशीन