सिराेही/आबूरोड.
जिले के आबूरोड शहर में ऋषिकेश मार्ग पर एक रेजीडेंसी के निर्माण कार्य में लगे मजदूर की आज सुबह पिलर के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीरगढ़, गुजरात निवासी वीनाराम शनिवार को ऋषिकेश मार्ग स्थित ऋषिकेश रेजीडेंसी के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था।
इसी दौरान वह अचानक पिलर के गड्डे में गिर गया और पिलर के सरिये उसके शरीर में घुसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आबूरोड सदर पुलिस थाना को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया है।

More Stories
योगी सरकार में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर शिकंजा, मथुरा से गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार
गोरक्षपीठ में वैदिक विधि विधान से शारदीय नवरात्र के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ
सीएम योगी सोमवार को गोरखपुर से 9 लाख से अधिक किसानों को भेजेंगे 493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि