बीकानेर.
महाजन पुलिस थाने के एसएचओ और उसके रीडर को महिला से छेड़खानी और जबरन थाने में रोककर रुपये मांगने के आरोप में थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। महाजन निवासी महिला का आरोप है कि एसएचओ कश्यपसिंह और उसके रीडर कांस्टेबल सुनील कुमार ने उसे थाने में बेवजह रोका और छेड़खानी की।
एसपी तेजस्विनी गौतम ने दोनों पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर लाइन भेज दिया है। पीड़िता की ओर से पूर्व में एसपी ऑफिस में पेश होकर परिवाद दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आईजी ओमप्रकाश के समक्ष पेश होकर घटनाक्रम बताया और परिवाद दिया। इसके बाद महाजन थाने के एसएचओ और रीडर को थाने से हटाकर पीड़िता के परिवाद पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट क्राइम अगेंस्ट वूमेन के सीओ अरविन्द को सौंपी गई है।

More Stories
भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत, क्रेशर प्लांट पर हमले के बाद मचा हड़कंप
UP Pension Scheme: योगी सरकार का बड़ा तोहफा! 1.21 करोड़ पेंशनर्स को हर महीने मिल सकते हैं 1,500 रुपये
श्रद्धा दुबे को लेकर चर्चा तेज, वायरल तस्वीर में पति के साथ होने का दावा; बच्चे को लेकर भी उठे सवाल