बलौदाबाजार
जिले के ग्राम खजुरी में स्थापित हो रहे अनिमेष इस्पात स्पंज आयरन लिमिटेड का ग्रामवासी विरोध कर रहे हैं. इसके अलावा यहां अगर प्लांट खुला तो ग्रामीण चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी. इस मामले की जानकारी जैस ही कलेक्टर को लगी तो उन्होंने ने तत्काल एक टीम गठित कर जांच की बात कही. प्रशासन की बात मानकर ग्रामीणों ने शतप्रतिशत मतदान करने की बात कही थी. वहीं आज कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम ग्राम खजुरी स्थित कंपनी पहुंची और जांच प्रारंभ कर दिया है. कंपनी से आवश्यक दस्तावेज ले लिये गए हैं और निर्माणधीन स्थल का निरीक्षण भी किया गया.
इस टीम में उद्योग विभाग, पर्यावरण विभाग, खनिज विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं. जो तत्काल कंपनी पहुंचे और जांच प्रारंभ कर दिया है. टीम एक सप्ताह के भीतर कलेक्टर को अपना रिपोर्ट सौंपेगी. जिसके बाद प्रशासन निर्णय करेगा. वहीं कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप पाटिल ने बताया कि टीम आई थी. हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे और जो भी दस्तावेज उन्होंने मांगा हमने दिया है. आगे जो भी शासन का निर्णय होगा उसके अनुसार कार्य किया जायेगा.

More Stories
सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल: आवेदन के 48 घंटे के भीतर दिव्यांग विष्णु लाल यादव को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी