भोपाल
झेलम एक्सप्रेस को बम की सूचना के बाद रानी कमलापति स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे रोक लिया गया। आरपीएफ व जीआरपी ने बोगी में चेकिंग की। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया। इस मामले में झेलम एक्सप्रेस में यात्रा कर एक यात्री को RPF ने अरेस्ट भी किया है।
आनन-फानन में पूरी ट्रेन खाली करा कर तलाशी ली गई।
लोगों में दहशत का माहौल हो गया, लेकिन जब फोन करने वाले की गिरफ्तारी हुई तब कहीं जाकर लोगों को सुकून आया। आखिर क्या है पूरा मामला जिससे लोगों में ये अफरा-तफरी मच गई जानते हैं…
क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन की है। जहां खड़ी झेलम एक्सप्रेस (Jhelum Express) में बम की खबर फैली थी। खबर की सूचना मिलते ही पुलिस की सर्चिंग टीम द्वारा पूरी ट्रेन की सर्चिंग की गई।
जिसके बाद ट्रेन में कुछ नहीं मिला यानी बम की खबर झूठी मिली। झेलम एक्सप्रेस जैसे ही रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंची वहां पर ट्रेन को पूरी तरह खाली कराया गया। जिसके बाद सर्चिंग शुरू हुई।
एस 9 में बम की खबर
पुलिस अधिकारी द्वारा बंसल न्यूज को दी गई जानकारी के अनुसार एक युवक द्वारा झेलम एक्सप्रेस के एस 9 (Jhelum Express S 9 ) में कुछ संदिग्ध वस्तु रखी हुई है। ये सूचना एक यात्री ने डीसी को दी थी। डीसी द्वारा ये सूचना कंट्रोल रूम को दी गई।
इस आधार पर ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन (RKMP) पर रोका गया। सर्चिंग में कुछ भी नहीं मिला है। अधिकारी द्वारा युवक की मनोस्थिति सही नहीं लग रही है। व्यक्ति पूणे का रहना वाला है।

More Stories
मध्य प्रदेश पुलिस में अब ऑनलाइन ही मिलेगी छुट्टी, ऑफलाइन आवेदन पर पूरी तरह लगी रोक
इंदौर की युवती का आरोप, उज्जैन में चलती कार में गैंगरेप; 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को ₹624 करोड़ की सौगात, नलखेड़ा में बनेगा 108 फीट ऊंचा मां बगलामुखी देवी-लोक