बूंदी
पुलिस मुख्यालय और जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी और उद्घोषित अपराधी करणनाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट, डकैती, हत्या, नकबजनी और चोरी जैसे कुल 5 मामलों में फरार चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई कोटा रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देश पर दो दिवसीय विशेष अभियान एरिया डोमिनेंस के तहत की गई। सदर थाना अधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी मीणा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्करी, शराब तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी, स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधियों और हार्डकोर अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में यह गिरफ्तारी की गई। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन में और वृत्ताधिकारी अरुण कुमार की निगरानी में किया गया। सदर थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

More Stories
रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपये से अधिक के निशुल्क टिकट
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा-2024 के परिणाम के आधार पर 10,272 अभ्यर्थी पात्रता/अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह घोषित
योगी सरकार ने पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई यूपी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा