बीजापुर
माओवादियों की खोखली विचारधारा और हिंसा की राह छोड़कर 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में LOS कमांडर, सीएनएम कमांडर, LGS सदस्य शामिल है.
बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की ओर से माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस, माओवादियों से आत्मसमर्पण के लिए अपील कर रही है, जिसका व्यापक असर माओवादियों पर देखने को मिल रहा है. इसके तहत् ही आज 8 और 5 लाख के इनामी नक्सलियों समेत 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं.
आत्मसमर्पित माओवादी पुलिस कैंपों पर हमले, हत्या, मुठभेड़ जैसी कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं. पुलिस अधीक्षक बीजापुर के सामने आत्मसमपर्ण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से माओवादी पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई.

More Stories
अपूर्ण एवं अपंजीकृत परियोजना पर CG-RERA की सख्त कार्रवाई, प्रमोटर को आबंटी को 6.87 लाख रुपये ब्याज भुगतान करने का आदेश
CG शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला: 6 तत्कालीन अफसरों समेत 22 आरोपी, कोर्ट में पेश हुआ 1000 पन्नों का चालान
रायपुर में ‘सुशील विला’ पर ED की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम