चित्तौड़गढ़
वैश्विक आस्था का केंद्र माने जाने वाले चित्तौड़गढ़ जिले के श्री सांवलियाजी मंदिर में हाल ही में खोले गए भंडार की गणना छह चरणों में पूरी की गई। भंडार एवं भेंट कक्ष को मिलाकर कुल 29 करोड़ रुपये से अधिक की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई है, साथ ही सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण भी निकले हैं।
गुरुवार को अंतिम गणना के दौरान नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह, व्यवस्था व प्रोटोकॉल प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा व गौशाला प्रभारी भैरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरीलाल गाडरी औरे क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
भंडार गणना का विवरण
प्रथम चरण (चतुर्दशी): 10 करोड़ 25 लाख
द्वितीय चरण: 1 करोड़ 80 लाख
तृतीय चरण: 4 करोड़ 55 लाख
चतुर्थ चरण: 5 करोड़ 16 लाख
पंचम चरण (बुधवार): 1 करोड़ 71 हजार 100
षष्ठम चरण (गुरुवार): 16 लाख 90 हजार 513
छहों चरणों की कुल राशि 22 करोड़ 93 लाख 61 हजार 613 रही।
आभूषण की गणना वजन में
सोना: 851 ग्राम 900 मिलीग्राम
चांदी: 73 किलो 519 ग्राम
भेंट कक्ष कार्यालय में प्राप्त राशि
नकद और मनीऑर्डर: 6 करोड़ 28 लाख 98 हजार 917
सोना: 142 ग्राम 200 मिलीग्राम
चांदी: 68 किलो 695 ग्राम 500 मिलीग्राम

More Stories
जापान संग रिश्तों को नई उड़ान देगा यूपी, अब लखनऊ में साझेदारी का लिखा जाएगा महाअध्याय
ओबोसी बेटियों की शादी का सहारा बनी योगी सरकार, 30 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिला अनुदान
लखनऊ के सरोजनी नगर व मोहनलालगंज से गुजरने वाली सई नदी को सीवेज प्रदूषण से मुक्त करने की कवायद तेज