दुर्ग
छत्तीसगढ़ का स्टेट जीएसटी विभाग एक्शन में है। विभाग ने कर चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के गनियारी गांव स्थित जालबांधा रोड पर संचालित सितार गुटखा फैक्ट्री में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात GST विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान जीएसटी चोरी से जुड़े अहम साक्ष्य मिलने पर विभाग ने फैक्ट्री संचालक पर 2 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग गनियारी की बंद फैक्ट्री में गुटखा बनाया जा रहा था। GST की टीम को इसकी पुख्ता जानकारी मिली। जिसके बाद एक टीम बनाकर रात को 3 बजे दबिश दी गई। इस दौरान मौके से टीम ने भारी मात्रा में सितार गुटखा के रैपर और गुटखा बनाने का अन्य सामान और मशीन जब्त की है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

More Stories
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि
जगदलपुर के श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य
विश्व चिंतन दिवस के 100 वर्ष पूर्ण, स्काउट-गाइड ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश