बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् 67 रेल परिवार के सदस्य माह जून 2023 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई । इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आर शंकरन, श्री रमेश बाबू, श्री देवाशीष घोष द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल प्रदान किया गया । इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 67 रेलकर्मियों मे परिचालन विभाग से 18, इंजीनियरिंग विभाग से 22, यांत्रिक विभाग से 6, विद्युत विभाग से 8, वाणिज्य विभाग से 3, कार्मिक विभाग से 2, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से 4, चिकित्सा विभाग से 1, सुरक्षा विभाग से 2 तथा शिक्षा विभाग से 1 कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा सेवानिवृत्त लाइफ को आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही ।

More Stories
रामगढ़ महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने तैयारियों का लिया जायजा
आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं को 26 जून को वितरित होंगे उपहार
CM साय ने केंद्रीय नेताओं से की बस्तर के विकास पर चर्चा, आयुर्वेदिक AIIMS खोलने की उठाई मांग