इंदौर
मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है. इंदौर में फिर से 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसने एक बार फिर टेंशन बढ़ा दी है. नए मरीजों को मिलाकर अब तक 145 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं. इन मरीजो में से 137 इंदौर के हैं. फिलहाल सिर्फ 61 ही एक्टिव केस हैं. नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे.
ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है
ये सभी 5 नए मरीज शुक्रवार को मिले हैं, सभी इंदौर के रहने वाले हैं. सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है. इन सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं. इसके साथ ही इनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है. इतना ही नहीं उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे. मरीजों के सौंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल लैब भेजे जाएंगे.
तीन लोगों की मौत
इस साल इंदौर के 137 मरीजों में से 75 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 61 होम आइसोलेट हैं. इंदौर में तीन महिलाओं की कोरोना से मौत हो चुकी हैं. इनमें से एक महिला इंदौर, एक खरगोन और रतलाम की रहने वाली थी. सभी महिलाओं को पहले से ही अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं.
सभी नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं। इसके साथ ही इनकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल लैब भेजे जाएंगे।
इस साल इंदौर के 137 मरीजों में से 75 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 61 होम आइसोलेट हैं। इंदौर में तीन महिलाओं की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से एक महिला इंदौर, एक खरगोन और एक रतलाम की रहने वाली थी। सभी को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।
इन सरकारी अस्पतालों में RTPCR की होती है जांच
सरकारी स्तर पर एमवाय अस्पताल और एमआरटीबी अस्पताल में कोरोना की जांच की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि जिन लोगों को सर्दी-खांसी जैसे लक्षण हैं, इन अस्पतालों में आरटी-पीसीआर जांच करवा सकते हैं।
सरकारी अस्पतालो में RTPCR
सरकारी स्तर पर एमवाय अस्पताल और एमआरटीबी अस्पताल में कोरोना की जांच की जा रही है. सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि जिन लोगों को सर्दी-खांसी जैसे लक्षण हैं, इन अस्पतालों में आरटी-पीसीआर जांच करवा सकते हैं.

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव