जयपुर
जयपुर की आबादी के एक बड़े हिस्से को 25 अगस्त से बड़ी राहत मिलने जा रही है। दुर्गापुरा महारानी फार्म से मानसरोवर और बी टू बाॅय पास को जोड़ने वाली पुलिया का काम अब पूरा हो गया है। निर्माण कार्य के चलते यहां से निकलने वाले वाहनों काे बी-टू बायपास और रिद्धी-सिद्धी से टोंक रोड आने जाने के लिए 5 किमी लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा था।
दुर्गापुरा स्थित महारानी फार्म पुलिया इससे लगते टोंक रोड और आगे जवाहरलाल नेहरू मार्ग को सीधे मानसरोवर,न्यू सांगानेर रोड और पृथ्वीराज नगर योजना सहित बड़े इलाके को आपस में जोड़ती है। इसके चलते द्रव्यवती नदी पर बनी इस पुलिया पर यातायात का दबाव अधिक रहता है।
यह तस्वीर साल 2024 में जयपुर में हुई भारी बारिश के बाद की है। उस समय द्रव्यवती नदी अपने उफान पर थी। इसके चलते महारानी फार्म पुलिया के उपर से होकर बहने लगी। इस वजह से यहां से गुजर रहे कई वाहन पानी के बहाव में फंस गए। एक कार तो बहाव की चपेट में आकर नदी में गिर गई। हालांकि इसमें किसी के चोट नहीं आई।

More Stories
सीएम योगी ने दी अखिलेश को खुली चुनौती- आइए, अयोध्या से किस्मत आजमाते हैं
राजसमंद जिला परिषद चुनाव: 29 वार्डों के आरक्षण से बदले समीकरण, जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा-कांग्रेस की नजर
नपुर में कोडीन कफ सिरप की 25 हजार शीशियां बरामद, फर्जी बिल्टी से तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार