भोपाल
मध्यप्रदेश में देर इंडियन पुलिस सर्विस के 4 अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने अलग-अलग आदेश जारी किया है। आईपीएस अधिकारियों को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस लिस्ट में दो पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शामिल हैं। तबादले का आदेश तत्काल रूप से प्रभावी होगा।
दो डीआईजी को मिली नवीन पदस्थापन
डी.कल्याण चक्रवर्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक, भोपाल को एएसएफ में डीआईजी पद पर तैनात किया गया है। मोनिका शुक्ला को डीआईजी रेल बनाया गया है। इससे पहले वह एसएएफ में डीआईजी पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी।
विजय भागवानी को मिली ये जिम्मेदारी
एसआईएसएफ में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पद पर कार्यरत विजय भागवानी को पुलिस मुख्यालय में एआईजी पद पर नियुक्त किया गया है।
सिवनी के एसपी बदले
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सिंघ को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह सिवनी जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर कार्यरत थे।

More Stories
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
तकनीकी शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की “शासी निकाय की 129वीं” बैठक हुई
बिजली कार्मिक स्थानान्तरण के लिये करें ऑनलाइन आवेदन