पोर्ट मोरेस्बी.
उत्तरी पापुआ न्यू गिनी के एक दूरदराज इलाके में शुक्रवार को हुए भारी भूस्खलन में 300 से अधिक लोग दब गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूस्खलन में माईप मुरीताका गांव में दबे हुए लोगों के जीवित बचने की संभावना काफी कम है। हादसे में 1,182 घर दब गए हैं। पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत में भूस्खलन ने काओकलाम गांव को तबाह कर दिया।
बता दें कि, भूस्खलन शुक्रवार तड़के 3 बजे हुआ, जब पूरा गांव गहरी नींद में था। अब तक 4 शव निकाले गए हैं। उत्तरी पापुआ न्यू गिनी के एक दूरदराज इलाके में शुक्रवार को हुए भारी भूस्खलन में 300 से अधिक लोग दब गए हैं। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि भूस्खलन में माईप मुरीताका गांव में दबे हुए लोगों के जीवित बचने की संभावना काफी कम है। हादसे में 1,182 घर दब गए हैं। पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत में भूस्खलन ने काओकलाम गांव को तबाह कर दिया।

More Stories
कनाडा में स्कूल शूटिंग से दहशत: टंबलर रिज में शूटर समेत 9 की मौत, 25 घायल
कश्मीर पर पाकिस्तानी सोच वाली शबाना महमूद अगर ब्रिटेन की पीएम बनीं, तो क्या होगा?
गाजा पर इजरायल का दबदबा! ट्रंप की मीटिंग में शामिल होंगे पाकिस्तान समेत 8 मुस्लिम देश