रायपुर
आईपीएस मयंक श्रीवास्तव सहित 2006 बैच के तीन आईपीएस अफसर अब आईजी प्रमोट हो गये हैं। राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत, 9 डीआईजी का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है। जिन तीन आईपीएस को आईजी प्रमोट किया गया है उसमें जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आरएन दास और बीएस ध्रुव शामिल हैं। दास एसआईबी और ध्रुव सीएएफ में पोस्टेड हैं।
वहीं 2010 बैच के 9 आईपीएस डीआईजी प्रमोट हो गये हैं। उसमें अभिषेक मीणा, सदानंद कुमार, गिरिजाशंकर जायसवाल, सुजीत कुमार, एमएल कोटवानी, एमआर अहिरे, अरविंद कुजूर, शंकरलाल बघेल और दुखूराम आंचला शामिल हैं।
वहीं 2011 बैच के 8 आईपीएस को एसएसपी प्रमोट किया गया है जिनमें रायपुर के एसपी संतोष सिंह और सूरजपुर के एसपी आईके एलेसेला, सरजूराम सलाम, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादूर सिंह और डॉ लाल उमैद सिंह शामिल हैं। सभी की डीपीसी 30 जनवरी को हुई थी।

More Stories
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने बदली शिव शंकर की किस्मत, पक्के घर का सपना हुआ साकार
बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ