राजस्थान
राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक परिवार के दो पक्षों के बीच संघर्ष होने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। झुंझुनू के पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें सोनू और उसके पिता बाबूलाल की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सोनू (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता बाबूलाल (50) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संघर्ष में एक महिला समेत 3 लोग घायल भी हो गये, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वर्मा के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
शिक्षामित्रों के लिए बड़ी सौगात: हर महीने ₹18,000, अनुदेशकों पर भी CM योगी का ऐलान
कुत्ते की वजह से टूटी शादी! मंडप में बाराती-घराती में जमकर मारपीट, 4 लोग घायल
मंगला पशु बीमा योजना में 21 हजार पशुओं का होगा बीमा, पशु पालक चूके तो ₹40 हजार का नुकसान