रायगढ़.
धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज के लोटन-एडूकला परिसर कक्ष क्रमांक 483 RF में हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। बताया जा रहा की यहां एक साथ 36 हाथी एक ही दल मे मौजूद हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। त्योहार के सीजन के तहत ग्रामीणों का अक्सर गांव से बाहर आना-जाना लगा रहता है, ऐसे मे वे डर के साये मे आवागमन करने पर विवश हैं।
वन विभाग के आलावा हाथी मित्र दल के सदस्य हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाये हुए हैं और लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के जंगलों में 157 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं, जिसमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 143 हाथी तो वहीं रायगढ़ वन मंडल में 14 हाथी शामिल हैं। हाथियों के इस दल में 40 नर हाथी, 79 मादा हाथी के अलावा 38 बच्चे शामिल हैं। हाथियों के इस दल ने बीती रात उत्पात मचाते हुए 37 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

More Stories
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बाइंग
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने अधिकारियों की ली बैठक