चाँदी का मुकुट पहना कर किया सम्मान
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जाट महासभा ने सम्मान कर आभार माना। जाट महासभा के सफल आयोजन और महासभा में प्रस्तुत माँगें पूरी करने पर मुख्यमंत्री चौहान का आभार प्रकट करने के लिए किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में महासभा के प्रतिनिधियों ने मंत्रालय में भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान का जाट महासभा द्वारा चाँदी का मुकुट पहना कर और शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई
डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता
प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता