रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड- गौरेला के अंतर्गत रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के कार्य के लिए 4 करोड़ 30 लाख 74 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से ड्रिप सिंचाई पद्धति से खरीफ और रबी की फसलों के लिए करीब 260 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। ग्रामीण विकास की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। इससे क्षेत्रवासी एवं किसान विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

More Stories
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय
बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : साय
देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय खेल राज्य मंत्री डॉ.खड़से