अम्बिकापुर
भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 4.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 8.4 मि.मी. वर्षा तहसील लखनपुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 21.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 17 जून 2025 तक अम्बिकापुर में 9.4, दरिमा में 9.7, लुण्ड्रा में 8.0, सीतापुर में 45.2, लखनपुर में 26.0, उदयपुर में 17.9, बतौली में 10.9 एवं मैनपाट में 40.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

More Stories
दुर्ग में खाद्य विभाग का एक्शन: पानी और जूस फैक्ट्रियों पर छापा, बड़ी जब्ती
पीएम आवास योजना में दुर्ग नंबर-1: 93.3% स्वीकृति के साथ हासिल की टॉप रैंकिंग
बड़ा सरेंडर: गृहमंत्री विजय शर्मा के सामने हथियार डालेगा पापाराव, कई कुख्यात नक्सली भी आए सामने