जयपुर
राजस्थान के टोंक जिले में आठ युवकों की मंगलवार को बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
11 युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे और
टोंक के जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि जयपुर से 11 युवक पिकनिक मनाने टोंक की बनास नदी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया और आठ युवक डूब गए। इन सभी युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि तीन युवकों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

More Stories
जोधपुर में जला हुआ गोवंश मिलने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी
‘गांव चली सरकार’ अभियान में सीएम भजनलाल शर्मा ने छात्राओं की मांग तुरंत पूरी की
लखनऊ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अफीम तस्कर गिरफ्तार और लाखों की बरामदगी