लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने बकरीद से पहले एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि ''मुसलमानों को हम गाय नहीं काटने देंगे, अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी।'' उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है।
'कोई भी पशु जो प्रतिबंधित है, कटने नहीं देंगे'
बता दें कि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के मौके पर कुशीनगर जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बोलते हुए मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि ''बकरीद आ रही है। हमें महाराज जी के जन्मदिन पर संकल्प लेना है कि कोई भी पशु जो प्रतिबंधित है, उसे कटने नहीं देना है। गाय माता… और गाय माता की हमें रक्षा करनी है। गाय, बछड़े, ऊंट आदि किसी भी बड़े पशु को हम नहीं कटने देंगे।''
'खून की धारा बह जाएगी…'
मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा, ''बकरीद पर मुसलमानों को हम गाय नहीं काटने देंगे। अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी। किसी भी हालत में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं दी जाएगी।''

More Stories
2017 से पहले पोषाहार आपूर्ति में शामिल था शराब माफिया, तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन: सीएम योगी
योगी सरकार का दिव्यांगजनों को बड़ा तोहफा, 75 जिलों में लगेंगे सहायक उपकरण-कृत्रिम अंग वितरण शिविर
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था उमर उन नबी! NIA चार्जशीट में 588 गवाह और 395 दस्तावेजों से बड़ा खुलासा