शामली
दिल्ली से शामली होते हुए सहारनपुर जाने वाली ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। बलवा-शामली रेलवे मार्ग पर ट्रैक पर सीमेंट और लोहे के पाइप रखे गए, इसके अलावा कई पत्थर भी रखे मिले। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
शनिवार की रात दिल्ली सात बजे चलकर शामली होते हुए ट्रेन सहारनपुर जाती है। जब ट्रेन रात साढ़े नौ बजे शामली-बलवा के बीच पहुंची तो रेलवे ट्रेक पर पत्थर, सीमेंट के पाइप और लोहे के पाइप रखे देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आरपीएफ, जीआरपी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी
सूचना पर स्थानीय पुलिस आरपीएफ, जीआरपी, एसपी राम सेवक गौतम आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। ट्रैक से पत्थर, लोहे का पाइप और सीमेंट का पाइप हटवाया गया। फिलहाल आरपीएफ ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के गांव में आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। इसके अलावा ट्रेनों के गुजरने के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। रविवार सुबह से गुजरी कई ट्रेनों के दौरान आरपीएफ, जीआरपी अलर्ट रहे।
लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक
ये पूरा मामला शामली रेलवे स्टेशन और गांव गुजरा बलवा के बीच का है। यहां शरारती तत्वों ने दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर (64021) ट्रेन को ट्रैक से उतारने के लिए रेल की पटरी पर करीब 10 फीट लंबे लोहे और सीमेंट के पाइप रख दिए। जैसे ही ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रैक पर पड़े पाइप पर पड़ी, उनके तो होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत जंगलों के बीच ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन में बैठे हजारों लोगों की जान बचा ली। इसके बाद लोको पायलट ने तुरंत जानकारी विभाग के आला अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को दी।
जांच में जुटी पुलिस टीम
सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और शामली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और छानबीन की। बताया जा रहा है कि चोरों ने नलकूप से लोहे के पाइप निकाले थे और उसी पाइप को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस ने लोको पायलट की सूझबूझ की तारीफ की, जिसकी वजह से ट्रेन में बैठे यात्रियों की जान बच पाई है।

More Stories
योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर, 520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी
योगी सरकार के ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर से मिलेगी नई गति