जयपुर,
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को फागी में आयोजित मीणा समाज सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों का आह्वान भी किया कि वे समाज में शिक्षा के अधिकाधिक प्रसार और कुरीतियों के निवारण के संवाहक बनें। समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित रहे।
श्री बागडे ने विवाह को पवित्र बंधन बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह स्वस्थ सामाजिक परम्परा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। विवाह दो लोगों को शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक रूप से एक साथ बांधता है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, एकता और सहयोग की भावना को बल देने वाले सामूहिक विवाह दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची और सामाजिक असमानता जैसी कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।

More Stories
फर्जी ताईक्वाण्डो सर्टिफिकेट से शिक्षक बनने की साजिश नाकाम, SOG ने 20 आरोपियों को दबोचा
मेवात में गौ तस्करों पर सख्ती: 5 साल में 54 एनकाउंटर, अब अवैध संपत्ति जब्ती की तैयारी
रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की सख्त जांच, भू-माफियाओं पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन