झुंझुनू.
एक महीने पहले झुंझुनू रोड पर नई सब्जी मंडी के पास ज्वेलरी व्यापारी मंगलचंद सोनी के घर के बाहर करीब 40 लाख रुपये की लूट मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने रविवार को बदमाशों को मौके पर ले जाकर लूट का सीन रिक्रिएट करवाया। बदमाशों को गिरफ्तार करने व लूट का माल बरामद करने पर शहर के लोगों ने पुलिस अधिकारियों को माला व साफा पहनाया।
लोगों ने पुलिस अधिकारियों का जगह-जगह उनका अभिनंदन किया और पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। जानकारी के अनुसार कस्बे में पांच बत्ती के नजदीक ज्वेलरी दुकानदार मंगलचंद सोनी व उनके बेटे अनिल सोनी से 19 मार्च 2024 की शाम 7.30 बजे घर जाते समय घर के बाहर लूट की गई थी। अनिल सोनी की रिपोर्ट पर दर्ज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी झाझड़ निवासी कुलदीप उर्फ केडी, अजय सिंह उर्फ अज्जू, लोकेश सिंह उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपियों से लूट का माल बरामद किया गया, जिनमें कुछ नकदी भी शामिल थी। मौके की तस्दीक कराने के लिए रविवार की शाम बदमाशों को वारदात स्थल पर ले जाकर वहां उनसे लूट का पूरा सीन रिक्रिएट करवाया गया।

More Stories
शासन, प्रशासन और उद्योग जगत मिलकर प्रदेश के विकास और सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान कर रहे: सीएम योगी
‘गो संरक्षण मिशन’ में शामिल होंगी ग्रामीण महिलाएं और किसान उत्पादक संगठन
खाटूश्यामजी मंदिर में घुसे ‘आतंकी’, मचा हड़कंप! ATS की मॉक ड्रिल ने परखी सुरक्षा व्यवस्था