पटना
खगड़िया लोकसभा सीट से एनडीए के लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी राजेश वर्मा को टिकट मिला है। उनके समर्थन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने चुनाव प्रचार किया। अपने भाषण में सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो अपने साथ के सभी लोगों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
सम्राट चौधरी ने भाषण की शुरुआत से पहले भारत माता की जय व जय श्री राम का जयकारा लगाया। उसके बाद उन्होंने कहा कि लालू जी में गजब की ताकत है। उसके साथ जितने भी लोग सब बर्बाद हो गए। भाजपा अपने साथ हाथ मिलाने वाले का पूरा सम्मान करती है। बिहार में लालू यादव के राज में जंगलराज था। सभी समाज के लोग परेशान थे। अब हर जगह खुशहाली है। बिहार के लोग सम्मान व सुरक्षा के साथ जीवन को जी रहे हैं, क्यों कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है।

More Stories
पट्टिनापक्कम में नया सचिवालय बनाने पर सरकार का यू-टर्न? मंत्री बोले- अभी कोई अंतिम फैसला नहीं
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी का अल्पसंख्यकों को संदेश, बोले- 6 अक्टूबर को होगा ‘टेस्ट’
मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद और बहन को BSP में नहीं मिलेगी कोई जिम्मेदारी; ईशान को करेंगी आगे