सीहोर
सीहोर कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद इरसाद नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है। उस पर बांग्लादेशी होने का शक है। वह पिछले पांच साल से सीहोर में रह रहा था। एक रेस्टोरेंट में वह खाना बनाने का काम करता था। VHP और बजरंग दल ने पुलिस को उसकी शिकायत दी थी। उन्हें संदिग्ध व्यक्ति की हरकतों पर संदेह हुआ, इसके बाद निगरानी के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
फर्जी आधार कार्ड बनवाने का शक
पुलिस के अनुसार, इरसाद के पहचान पत्र में नाम मेल नहीं खा रहा है। पुलिस को शक है कि उसने फ़र्ज़ी तरीके से आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनवाए हैं। जांच में पता चला है कि उसने 2020 में ये कार्ड बनवाए थे। वह अल्हादाखेड़ी ग्राम पंचायत के सारंगाखेड़ी लोटिया फार्म इलाके में रह रहा था। ग्रामीणों और VHP कार्यकर्ताओं को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर शिकायत की गई।
सरपंच के लैटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र
ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि पूर्व सरपंच ने अपने लेटर पैड पर निवास प्रमाण पत्र जारी किया था। इसी के आधार पर इरसाद ने आधार कार्ड में अपना पता बदलवाया। उसने समग्र आईडी के लिए भी आवेदन किया था। सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही बारीकी से जांच
सीएसपी ने कहा, 'आरोपी का नाम उसके आधार कार्ड से मेल नहीं खा रहा है। पुलिस उसके बाकी कागजात भी जांच रही है। अल्हादाखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने भी पुलिस को शिकायत पत्र देकर जांच करने को कहा है।'

More Stories
इंदौर में 121 और भोपाल में 105 फीट ऊंचा रावण जलेगा, उज्जैन में फूलों की वर्षा
मध्य प्रदेश सरकार ने लिया 4,500 करोड़ का और कर्ज, कुल देनदारी 5.33 लाख करोड़ के पार
भोपाल में 75 निजी अस्पतालों पर कार्रवाई, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में लापरवाही पर जुर्माना