गुना.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवती के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामला गुना जिले के नानाखेड़ी इलाके का है। यहां अयान पठान नाम के युवक ने एक युवती के साथ मारपीट की थी। युवती की आंखों में भी चोट आई है। आरोपी ने युवती के शरीर के जख्मों पर मिर्ची पाउडर भी डाला।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने रविवार को उसके अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से जमींदोज करा दिया। आरोपी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कर रखा था। इस पर पहले नोटिस भी दिया गया था। जवाब नहीं मिला, तो प्रशासन ने मकान के उस हिस्से को तोड़ दिया, जो अतिक्रमण कर बनाया गया था।
ज्ञात हो कि युवती के साथ गुरुवार को आरोपी ने दरिंदगी की थी। झाड़ू के पिछले हिस्से से युवती की आंखों पर हमला किया था और मारपीट की थी। उसके शरीर के घाव पर उसने मिर्ची पाउडर भी डाल दिया था। युवती के परिजन आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी चिंता जताई थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि गुना की बेटी के साथ बर्बरता का समाचार विचलित कर देने वाला है। अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि कोई हैवान हमारी बहन-बेटी के सम्मान से खिलवाड़ न कर सके।

More Stories
सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद फिर पहुंचीं जेल
MP Weather: 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, भोपाल में झमाझम बारिश; बैतूल में 3 इंच से ज्यादा पानी, दीवार गिरने से मजदूर की मौत
रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! 1 अगस्त से दौड़ेगी प्रयागराज-तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन, MP के कई स्टेशनों को फायदा