नई दिल्ली.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोक सेवा दिवस पर लोक सेवकों को शुभकामनाएं दी है और विकसित भारत के निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया है। धनखड़ ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के प्रशासनिक ढांचे में रीड की हड्डी 'लोकसेवक' का राष्ट्र के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है। धनखड़ ने कहा, "लोक सेवक दिवस की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में वे अपना समर्पण निरंतर जारी रखेंगे।"

More Stories
उत्तम नगर हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, 18 आरोपी नामजद, 2 नाबालिग जेजेबी के हवाले
आगरा धर्मांतरण रैकेट में बड़ा खुलासा: बटला हाउस, शाहीन बाग और फंडिंग नेटवर्क के रिकॉर्ड डॉक्टर के पास छिपे थे
विकास कार्यों का संरक्षण नागरिकों की भी जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री