नई दिल्ली
गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 35वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। जीटी की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स में एक चेंज हुआ है। सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैक्गर्क को खराब फॉर्म के चलते बाहर किया गया है। अभिषेक पोरेल की प्लेइंग XI में एंट्री हुई है। दिल्ली का इंपैक्ट प्लेयर कौन होगा ये देखने वाली बात होगी।।
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मौजूद दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटंस जो पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे पायदान पर है, उनकी नजरे आज के मैच को जीतकर टेबल टॉपर बनने पर होगी।

More Stories
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल