पटना
BSEB 10th 12th Compartment Exam Date 2025: बिहार बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कंपार्टमेंट आने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने हाई स्कूल (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट (12वीं) की विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।
छात्र अपना पूरा टाइम टेबल BSEB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
2 से 13 मई तक चलेंगी कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षाएं
बिहार बोर्ड की 10वीं (मैट्रिक) विशेष एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 2 मई से शुरू होकर 7 मई 2025 तक चलेगी, जबकि 12वीं (इंटरमीडिएट) की विशेष एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 2 मई से शुरू होकर 13 मई 2025 को समाप्त होगी। बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके।
जारी डेटशीट के मुताबिक कंपार्टमेंट परीक्षाएं 2 मई से शुरू होकर 13 मई 2025 को समाप्त हो रही हैं। जबकि 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2 मई से शुरू होकर 7 मई को समाप्त होगी।
दो पालियों में होगी कंपार्टमेंट परीक्षाएं
बीएसईबी की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहला पाली की परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 12:45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 5:15 तक होगी।

More Stories
रेलवे ग्रुप D भर्ती 2026: 21997 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 9 मार्च तक करें Apply
ग्रुप-डी के 22,195 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 9 मार्च तक करें आवेदन
NCERT ने बदला 8वीं का कोर्स, अब स्टूडेंट्स पढ़ेंगे न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर