जयपुर,
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर सोमवार को अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल बागडे ने इस अवसर पर संविधान निर्माण के उनके महती योगदान के साथ वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया।
उन्होंने कहा कि संविधान के जरिए देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, प्रतिष्ठा और अवसर की समता और बंधुत्व का मंत्र देने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को जन—जन को अपनाने की आवश्यकता है।

More Stories
CM योगी की सख्ती के बाद कानपुर नगर निगम में ‘ऑपरेशन क्लीन’, 11 स्विचमैन निलंबित
2027 के चुनावी रण से पहले BJP का बड़ा रीसेट, संगठन से सरकार तक बदलाव के संकेत
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली में मिलावटखोरों पर शिकंजा, 131 किलो एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नष्ट