रायपुर
बिरगांव नगर निगम में बजट भाषण के दौरान बवाल खड़ा हो गया. बजट भाषण के दौरान विपक्षी पार्षदों ने महापौर महापौर नंदलाल देवांगन पेश के टेबल पर पानी उढ़ेल दिया. जिसके बाद सामान्य सभा में महौल गरमा गया. महापौर नंदलाल देवांगन 2025-26 का बजट पेश कर रहे थे. इसी दौरान विपक्ष के पार्षदों ने उनके टेबल पर कैन से पानी डाल दिया और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए.
बता दें, गुरुवार को बिरगांव नगर निगम में महापौर ने 149 करोड़ रुपयों का बजट पेश किया. इस बीच विपक्ष के पार्षद गर्मी में पानी की समस्या को लेकर आक्रोशित थे. उन्होंने सामान्य सभा में बजट-भाषण के दौरान हंगामा खड़ा कर दिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

More Stories
नुआपाड़ा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किए वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन, परिवार संग दिखे
कॉन्स्टेबल भर्ती में खाली पद वेटिंग लिस्ट से भरेंगे, हाईकोर्ट का आदेश – जॉइनिंग के बाद पदों को भरा जाए
छत्तीसगढ़ में राहत खत्म, अब बढ़ेगा गर्मी का असर, 3 दिन में पारा 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा