बांसवाड़ा
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इन तीनों को तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नागावाडा गांव में काजल (36) उसकी बेटी तमन्ना (12), बेटे हार्दिक (7) की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।
तबीयत बिगड़ने पर तीनों को उपचार के लिये अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अहमदाबाद से पीहर पक्ष वालों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला का पति विदेश में मजदूरी करता है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
₹1,500 करोड़ की विदेशी सुपारी तस्करी का खुलासा, वाराणसी की दो फर्में ED की जांच के घेरे में
20 लाख फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर को सरपंच चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, राजस्थान में चौंकाने वाला नतीजा
खाटूश्यामजी पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, ₹85 करोड़ के विकास कार्यों की समीक्षा; युवाओं को नौकरी और पानी पर बड़ा दावा