गरियाबंद
पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है. राजिम पुलिस ने 590 नग नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा के खड़ियार रोड निवासी आरोपी पीयूष गोस्वामी को गिरफ्तार किया, जो इन नशीली टेबलेट्स की खरीदी कर रहा था.
पीयूष की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उसके संपर्कों का पता लगाकर रायपुर निवासी निखिल फुले को भी गिरफ्तार किया, जो इन नशीली दवाओं का सप्लाई कर रहा था. दोनों आरोपियों से कुल 590 नग नाइट्रोटेन की गोलियां बरामद की गई हैं. अब आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
डिजिटल क्रॉप सर्वे का बाकी काम 10 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा